यू पी परिवार कल्याण कार्ड योजना

 उत्तर प्रदेश परिवार कल्याण कार्ड योजना के विषय में 


उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश की जनता के लिए समय समय पर नई - नई योजनायें लाती रहती है . राज्य सरकार, जनता की आर्थिक और सामाजिक स्तर को सुधारने के लिए नियमित प्रयासरत है . योगी सरकार  ने हाल ही में राज्य की जनता के लिए परिवार कल्याण कार्ड योजना लाने का निर्णय लिया है . जिसका उद्देश्य जनता को उचित सुविधाओ का लाभ सीधे जनता तक पहुँचाने का है . इस कार्ड में एक यूनिक आई डी मिलेगी जो प्रत्येक परिवार के लिए अलग अलग रहेगी .

परिवार कल्याण कार्ड की सहायता से सरकार राज्य के सभी नागरिकों की जानकारी प्राप्त करेगी जिससे जी उनको उनकी स्थिति के अनुसार योजनाओं लाभ दिलाया जा सके . 

इसका उद्देश्य है की राज्य के समस्त नागरिकों एक परिवारिक पहचान प्राप्त करना है . 

इसके लिए जल्द ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी . जिसके मध्यम से आप अपने परिवार का स्मार्ट परिवार कार्ड बना सकेंगें . 

Post a Comment

Previous Post Next Post