स्किल टिप्स: प्लम्बर कोर्स
दोस्तों आज स्किल डेवलोपमेन्ट कोर्स की जानकारी में मैं आपको एक बेहतरीन कोर्स के बारे में बताने वाला हूँ जो भविष्य में काफी फायदेमंद साबित होगा ।
चित्र संग्रह : jing.fm
प्लम्बर का कोर्स :
वैसे तो यह कोई बहुत ज्यादा प्रोफेशनल कोर्स नही है लेकिन अगर आप में कठिन परिश्रम करने की क्षमता है तो आप भविष्य में इस कोर्स को करने के बाद अच्छा पैसा कमा सकते हैं ।
इसको सीखने के लिए कोई भी ज्यादा बड़ी शैक्षिक योग्यता की जरूरत नही होती है ।
यह कोर्स आप किसी नजदीकी ITI सेंटर से कर सकते हैं , जहाँ से आपको कोर्स पूर्ण होने के पश्चात आपको एक सर्टिफिकेट भी मिल जाएगा जो कि आपको प्राइवेट कंपनी में या सरकारी नौकरी में मदद करेगा ।
अगर आप किसी इंस्टीट्यूट से इसको नही कर पा रहे हैं तो आपके अपने आसपास एक अच्छे प्लम्बर का काम करने वाले व्यक्ति की मदद ले सकते हैं , आप उससे कम सीखने की बात कर सकते हैं और उसके साथ रह कर कुछ समय के अंदर सारा काम सीख सकते हैं ।
तो इस प्रकार आप इस स्किल को सीख सकते हैं ।
स्कोप :
इस कोर्स / स्किल का भविष्य में बहुत ज्यादा स्कोप है ।
आपमें अगर हुनर अच्छा है तो सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर सकते हैं ।
अन्यथा आप खुद का काम शुरू करके एक बेहतरी इनकम कर सकते हैं ।
आज कल हर जगह प्लम्बर की डिमांड बढ़ गयी है , चाहे वह गांव हो या शहर ।
तो आप इस काम को सीख कर अपने कैरियर को बेहतरीन बना सकते हैं ।
Tags:
स्किल टिप्स