जन सुविधा के केंद्र खोलें और पैसे कमायें ।
आज के समय में शिक्षित सब हैं लेकिन रोजगार सब के पास नही है । ऐसे में जरूरी है कि प्रत्येक व्यक्त को जो कुछ कर सकता है उसको अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर देना चाहिए । इससे आय के स्रोत बनते हैं और जीवन में फाइनेंशियल तनाव कम हो जाता है । ऐसे में विद्यर्थियों के लिए यह कठिन हो जाता है कि वह कौन सा काम चुने जिसके साथ साथ उनकी पढ़ाई भी जारी रहे ।
जी हां दोस्तो आज जो मैं बिजनेस के बारे में बताने जा रहा हूँ , वह सभी के लिए है परन्तु विद्यर्थियों के लिए खास कर है जो पढ़ाई के साथ अपना खुद का व्यसाय करना चाहते हैं । आइए जानते हैं विस्तार से ।
जन सुविधा केंद्र का व्यवसाय :
यह व्यवसाय में होने वाले काम की गाँव व शहर दोनों जगह काफी डिमांड रहती है । अगर आप इसको शुरू करते हैं तो आपको काफी अच्छी आमदनी हो सकती है ।
कैसे शुरू करें इस बिजनेस को :
अगर आप इस बिजनेस को शुरू करना चाहते हैं तो आपको कंप्यूटर ज्ञान के साथ - साथ इंटरनेट का तकनीकी ज्ञान होना जरूरी है ,जैसे ऑनलाइन सभी प्रकार के फॉर्म का आवेदन करना आपको आता हो ,इंग्लिश भाषा का सामान्य ज्ञान होना चाहिए ताकि आप कोई भी फॉर्म आसानी से भर सकें । इसके साथ साथ आपको महत्वपूर्ण सरकारी विभागों की योजनाओं से जुड़े कामों के बारे में जानकारी व उनके आवेदन करने का तरीका पता होना चाहिए ।
आवश्यक सामग्री :
1. लैपटॉप
2. प्रिंटर कलर
3. लेमिनेशन मशीन
4. बॉयोमेट्रिक फिंगर मशीन
5. उचित बिजली की व्यवस्था
इन सब के साथ आप एक अच्छा सा सेंटर खोल करके 2022 में अपना बेहतरीन बिजनेस शुरू करें ।
जन सुविधा केंद्र के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया :
इसका रजिस्ट्रेशन आपको करना पड़ता है , जिसकी मदद से आप सरकार की सुविधओं को आम जनता आसानी
से उपलब्ध करा सकें ।
आइए जानते हैं कि इसका रजिस्ट्रेशन कैसे करते हैं ?
CSC ( Common Service Center ) :
कॉमन सर्विस सेंट का रजिस्ट्रेशन आपको करना पड़ेगा ताकि आप इस पोर्टल के माध्यम से बड़ी आसानी से सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचा सकें ।
इसके लिए आपको निम्न स्टेप फॉलो करने पड़ेंगे -
1. रजिस्ट्रेशन : CSC का रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको सबसे पहले TEC की परीक्षा 50% अंकों के साथ पास करना होगा । उसके लिए आपके csc.gov.in पर जाकर अपने आपको रजिस्टर करना पड़ेगा ।
Apply पर क्लिक करके TEC Certificate पर जाकर आप आवेदन कर सकते हैं । जिसकी फीस 1495 रुपये है ।
Apply पर क्लिक करके TEC Certificate पर जाकर आप आवेदन कर सकते हैं । जिसकी फीस 1495 रुपये है ।
2. TEC रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया :
आप TEC रजिस्ट्रेशन बड़ी आसानी से कर सकते हैं उसके लिए आपको कुछ जानकारी ऑनलाइन फॉर्म में भरनी होगी उसके बाद आपका TEC नम्बर जनरेट हो जाएगा । आप फिर http://www.cscentrepreneur.in/ पर जाकर TEC नम्बर और पासवर्ड के लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर का उपयोग कर सकते हैं ।
यह सारी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आपको वहाँ पर स्टडी मटेरियल मिलेगा जिसको पढ़ कर उसकी की मदद से आपको 10 असाइनमेंट पूरे करने होंगे हर असनमेन्ट 10 नम्बर का होगा । ये पास करने के बाद आपको एक 50 नम्बर का फाइनल एग्जाम देना पड़ेगा । जिसमें पास होने के लिए न्यूनतम 50% मार्क्स अनिवार्य हैं ।
3. CSC रजिस्ट्रेशन प्रकिया :
TEC एग्जाम पास होने के बाद आपको एक सर्टिफिकेट मिल जाएगा । और आप CSC Registration की वेबसाइट पर पुनः जाकर अपने TEC नम्बर की मदद से ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे ।
CSC रजिस्ट्रेशन में आवश्यक दस्तावेज -
◆ 1 पास्टपोर्ट साइज़ फ़ोटो
◆ बैंक पासबुक या चेक जिस पर नाम अंकित हो
◆ आधार कार्ड
◆ पैन कार्ड
नोट : आपके आधर पर आपका मोबाईल नम्बर और ईमेल अटैच होना चाहिए क्योंकि ekyc के लिए इसकी आवश्यकता पड़ती है । ओटीपी वेरिफिकेशन के लिए ।
यह सारी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद आपको अपने जिले के CSC डिस्ट्रीक्ट मैनेजर से संपर्क करना होगा । उसके बाद वह आपका सेंटर वेरीफाई करके आपको ID और Password दे देंगे ।
रजिस्ट्रेशन से संबन्धित किसी भी प्रकार की सहायता के लिए आप हमें संपर्क करें , हम आपकी मदद करेंगे ।
जानकारी के लिए क्लिक करें -
महत्वपूर्ण लिंक -
Tags:
बिजनेस आईडिया