मोबाईल का उपयोग जरा बच के
जैसा कि हम सब आज के दौर के हिसाब से बहुत अधिक टेक्नोलॉजी से जुड़ चुके हैं। जिसके चलते हमें नए नए फ्रॉड सुनाने को मिलते हैं। जिसकी वजह से हमें पहले से और ज्यादा समझदार और सतर्क रहने की जरूरत है। साइबर क्राइम इतना तेजी से बढ़ रहा है जिसका हम अनुमान नहीं लगा सकते हैं ,अब तक न जाने कितने लोग इसका शिकार हो चुके हैं। आइये जानते है की हम इससे कैसे बच सकते हैं।
क्या करें - क्या न करें
अनजाने फ़ोन कॉल से सावधान :
अगर आपको किसी ऐसे व्यक्ति से कोई ऐसा फ़ोन कॉल आता है , जिसको आप जानते तक नहीं हैं तो सावधान हो जाइये। उसके द्वारा पूछी गयी जानकरी को को बिलकुल न बताएं। अगर वह आपसे आपका बैंक अकाउंट का डिटेल, या फिर आपके एटीएम कार्ड का डिटेल मांगता है तो आप उसको यह सब कभी न बताएं। और न ही अपने मोबाईल पर आए हुए ओटीपी को बताएं , ऐसे में आपके कहते से रूपये चोरी होने की सम्भावन हो सकती है। आप ऐसे किसी भी अनजान आदमी को यह सब जानकारी कभी न बताये। इससे आप सुरक्षित रह सकते हैं।
मोबाईल के इनबॉक्स में आये संदेश से सावधान
दोस्तों आज के दौर में नित नए नए फ्रॉड के तरीके सामने आ रहे हैं। आपने नोटिस किया होगा की आपके मोबाईल के इनबॉक्स में कुछ मैसेज आते होंगे जिनमे कुछ ऐसा लिखा हुआ होता होगा , कि आपके अकाउंट में 10000 रूपये क्रेडिट कर दिए गए हैं। और उसी के साथ नीचे एक लिंक भी रहता है , हम लालच में आकर उस लिंक पर क्लिक कर देते हैं , दोस्तों ऐसे किसी भी प्रकार के अनजाने लिंक पर क्लिक करने से बचें नहीं तो आपकी पर्सनल जानकारी आपके मोबाइल से चोरी हो सकती है, और हैकर आपकी उस जानकरी का गलत इस्तेमाल कर सकता है।
आज के समय में जितना भी बच कर रहें उतना कम है, अगरआपके साथ किसी भी प्रकार का ऐसा ऑनलाइन फ्रॉड होता है तो आप तुरंत अपने नजदीकी साइबर क्राइम ऑफिस जाकर अपनी कम्प्लेन लिखा सकते हैं।