प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी 2 अगस्त 2021 को डिजिटल भुगतान ई-रूपी (e-RUPI ) का शुभारंभ करेंगे ।
ई.रूपी (e-RUPI ) क्या है ?
● ई-रूपी एक तरह का प्रीपेड डिजिटल बाउचर है ।
● जिससे आपको आपके मोबइल पर , डिजिटल रूप में पैसा मिलेगा ।
● इसमें आप भुगतान सिर्फ मोबाइल नंबर की सहायता से भी बड़ी आसानी से कर सकते हैं ।
● इसमें सारी प्रक्रिया SMS या QR कोड की सहायता से हो जाती है ।
● अगर आपके पास बैंक अकाउंट है या फिर नही है तो चिंता करने की कोई जरूरत नही है , इसमें पैसे पाने की प्रक्रिया के लिए किसी भी प्रकार के बैंक अकाउंट की जरूरत नही है ।
● और हाँ, पैसे खर्च करने के लिए भी किसी प्रकार के एटीएम कार्ड , पेमेंट एप्लिकेशन या इंटरनेट बैंकिंग की कोई आवश्यकता नही है ।
ई-रूपी का उद्देश्य -
ई-रूपी का उद्देश्य यह है कि भुगतान को पूरी तरह से नकदीरहित ( Cashless ), संपर्करहित ( Contactless ) और एकदम सुरक्षित (Safe ) किया जा सके ।
ई-रूपी किसके लिए विकसित किया गया है ?
इस प्रणाली को विकसित करने का मुख्य उद्देश्य , किसी भी व्यक्ति को , सरकार की तरफ से मदद के लिए दिया जाने वाला पैसा या किसी भी प्रकार की सब्सिडी, उन्हीं कार्यों में खर्च हो सके , जिस कार्य के लिए सरकार ने उसे दिया है ।
इसका सबसे बड़ा उद्देश्य दो लोगों के आपस मे बिना सम्पर्क के आसानी से लेनदेन की प्रक्रिया हो सके जोकि कोविड 19 जैसी महामारी के दौरान अत्यंत जरूरी है ।
ई-रूपी के फायदे क्या हैं ?
इसके अनेक फायदें है , आइये सरल भाषा मे हम इसके फायदे समझें ।
◆ ई-रूपी से ट्रांजेक्शन के लिए किसी भी प्रकार के बैंक अकाउंट और अकाउंट नंबर की कोई आवश्यकता नही है ।
◆ किसी भी प्रकार के क्रेडिट, डेबिट और प्रीपेड कार्ड की कोई जरूरत नही है ।
◆ इंटरनेट बैंकिंग का कोई काम नही है ।
◆ लेनदेन के लिए अब आधार नम्बर की भी कोई जरूरत नही ।
◆ पैसा पाने के लिए सिर्फ एक मोबाइल नंबर की आवश्यकता है जिस पर डिजिटली पैसे का लेनदेन और किसी भी प्रकार का भुगतान भी बड़ी आसानी से हो जाएगा ।
◆ जैसा कि डिजिटल जमाना आने से आये दिन लोगों के साथ नए नए फ्रॉड हो जाते है ,इसके आने से अब इन फ्रॉडस से भी सुरक्षा मिलेगी ।
बाउचर से भुगतान की प्रक्रिया -
आपके बाउचर से भुगतान की प्रक्रिया बिल्कुल सुरक्षित रहेगी । जब आप इसका उपयोग करेंगे तब आपके मोबाइल नम्बर पर वेरिफिकेशन के तौर पर एक गुप्त कोड (OTP) आएगा जो कि पेमेंट को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक रहेगा ।
किसके द्वारा विकसित व संचालित किया गया ?
ई-रूपी के साथ लाइव बैंकों के नाम -
■ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ( SBI BANK )
■ एचडीएफसी बैंक ( HDFC BANK )
■ एक्सिस बैंक ( AXIS BANK )
■ पंजाब नेशनल बैंक ( PUNJAB NATIONAL BANK )
■ बैंक ऑफ बड़ौदा ( BANK OF BARODA )
■ केनरा बैंक ( CANARA BANK )
■ इंडसइंड बैंक ( INDUSIND BANK )
■ आईसीआईसीआई बैंक ( ICICI BANK )
अधिक जानकारी के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) की वेबसाइट को देखें ।
National Health Authority